{"_id":"647b8baf79f802880b081574","slug":"woman-wept-bitterly-complaining-about-property-grabbing-sasni-news-c-2-1-ali1027-133610-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संपत्ति हड़पने की शिकायत कर फूट-फूटकर रोई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संपत्ति हड़पने की शिकायत कर फूट-फूटकर रोई महिला
Sun, 04 Jun 2023 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। एसपी देवेश कुमार पांडेय सहित जिला स्तरीय अफसर मौजूद रहे। कुल 95 शिकायतें आईं। सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने प्राप्त शिकायतों का मौके पर पहुंचकर सही ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सादाबाद क्षेत्र से महिला विमला रावत स्वर्गीय प्रेमप्रकाश रावत ने प्रार्थना पत्र देकर अपने साथ हो रही धोखाधड़ी से डीएम को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एक बाबू उसके देवर की बेटी एवं दामाद से मिले हुए हैं। उन्होंने उनकी संपत्ति को हड़प लिया है। महिला इतना कहकर फूट-फूट कर रोने लगी। डीएम ने शिकायत के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी संजीव कुमार उर्फ भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया, जिसमें सासनी तहसील के अधिकांश संपर्क मार्गों की जर्जर हालत का जिक्र करते हुए कहा गया है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हुआ।
उन्होंने सड़क पर घूम रहे छुट्टा गोवंश को शीघ्र ही गोशाला भिजवाने की भी मांग की। उन्होंने शासन द्वारा बिल माफी की घोषणा के बावजूद नलकूपों पर 440 वोल्टेज की आपूर्ति न मिलने की शिकायत की और बिजली विभाग को मीटर लगाने से रोकने की मांग की।
विज्ञापन
खसरा-खतौनी के मिलान में कमियां मिलने पर दिए कार्रवाई के निर्देश
सासनी। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर को साफ-सुथरा रखने और कार्यालय के रिकॉर्ड को अपडेट रखने के निर्देश दिए। खसरा-खतौनी के मामलों के मिलान में कमियां मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। अपर जिलाधिकारी को संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम ने न्यायालय तहसीलदार कक्ष, न्यायालय कक्ष, कंप्यूटरीकृत खसरा खतौनी कक्ष, कलेक्शन रिकाॅर्ड रूम, रजिस्ट्रार कानूनगो, अभिलेखागार, संग्रह, नजारत, रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष में आरसी, मिसिलबंदी, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और जीपीएफ पासबुक, संबंधित रजिस्टर एवं रिकॉर्ड, मतदान पंजीकरण केंद्र आदि पटलों का मुआयना किया। सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, जीपीएफ बुक और अन्य पत्रावलियों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
संग्रह अनुभाग में वसूली की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी जताते हुए वसूली की कार्रवाई नियमित रूप से करने और संबंधित के विरुद्ध आरसी जारी करने के निर्देश दिए। पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को प्राथमिकता पर अभियान चलाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। तहसील परिसर में पान, गुटखा, तंबाकू आदि के सेवन का सख्ती से प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। संवाद