फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman suffering from diarrhea dies, one confirmed with malaria

Hathras News: डायरिया से पीड़ित महिला की मौत, एक को मलेरिया की पुष्टि

Tue, 08 Oct 2024 05:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Woman suffering from diarrhea dies, one confirmed with malaria
जिले में संक्रामक का प्रकोप बढ़ रहा है। सोमवार को डायरिया से पीड़ित महिला की मौत हो गई। इसके अलावा एक रोगी को मलेरिया की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को ऐहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

डायरिया से मरने वाली महिला पुष्पा सासनी के गांव नया नगला की रहने वाली थी। वह दो दिन से उल्टी दस्त से पीड़ित थी और उसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। सोमवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त से पीड़ित 70 मरीज उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन


उधर, हसायन क्षेत्र के गांव ततारपुर में एक युवक की जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई है। मलेरिया की पुष्टि होने के बाद जिला मलेरिया अधिकारी प्रदीप रावत टीम लेकर गांव में पहुंचे। उन्होंने जलभराव वाले स्थलों पर एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव कराया। गंदे पानी की वजह से होने वाली बीमारियों से लोगों को जागरूक किया। सोमवार को जिला अस्पताल में बुखार के करीब 225 मरीज उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मौसम बदल रहा है और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वायरल बुखार के मरीज इनमें ज्यादा है। लोगों को बदलते मौसम में खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए। डाक्टर सूर्य प्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed