फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman said Drunk husband did unnatural act thrashed on refusal in Hathras

अबला की आपबीती: नशे में पति ने किया अप्राकृतिक कृत्य, नहीं रखता मेरा ध्यान, गांव की कई औरतों को बना चुका शिकार

Sat, 12 Nov 2022 06:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Nov 2022 06:03 PM IST
सार

पत्नी के मना करने पर वह जबर्दस्ती करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया और लात घूसों से बुरी तरह मारापीटा। आरोप है कि डायल 112 नंबर पर फोन किया तो फोन छीनकर तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Woman said Drunk husband did unnatural act thrashed on refusal in Hathras
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति पर नशे की हालत में अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर मारपीट करने का भी आरोप है। ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर भी मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का आरोप है कि पति आए-दिन मारपीट करता है और खानपान का कोई ध्यान नहीं रखता है। फोन पर अन्य लड़कियों से बातें करता है और गांव में भी कई महिलाओं से भी शारीरिक संबंध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पति की आदतों का विरोध किया तो शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। आरोप है कि 10 नवंबर की रात को पति ने पत्नी पर दबाव बनाया कि उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करेगा।
विज्ञापन

पत्नी के मना करने पर वह जबर्दस्ती करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया और लात घूसों से बुरी तरह मारापीटा। आरोप है कि डायल 112 नंबर पर फोन किया तो फोन छीनकर तोड़ दिया। 

आरोप है कि पति की शिकायत करने जा रही इस महिला को सास, जेठ और एक पड़ोसी के साथ सड़क पर घेर लिया और मारापीटा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed