फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman returning from satsang died due to collision with vehicle

Hathras News: दिल्ली में सत्संग से लौट रही महिला की वाहन से टक्कर, हुई मौत

Mon, 04 Dec 2023 10:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 10:29 PM IST
सार

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी शीतला देवी सत्संग में शामिल होने दिल्ली गई थीं। 3 दिसंबर की रात वह रात्रि में बस से लौट रही थीं। मध्य रात्रि में कोतवाली क्षेत्र में एटा रोड पर रतिभानपुर के निकट एक ढाबे के निकट बस से उतरकर जब सड़क पार कर रही थीं तो पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Woman returning from satsang died due to collision with vehicle
सड़क दुर्घटना में मौत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सत्संग से गांव लौट रही महिला को 3 दिसंबर की रात एटा जीटी रोड स्थित गांव रतिभानपुर के पास सड़क पार करते समय किसी वाहन ने कुचल दिया। गंभीर हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी 50 वर्षीय शीतला देवी पत्नी अनार सिंह सत्संग में शामिल होने दिल्ली गई थीं। 3 दिसंबर की रात वह रात्रि में बस से लौट रही थीं। मध्य रात्रि में कोतवाली क्षेत्र में एटा रोड पर रतिभानपुर के निकट एक ढाबे के निकट बस से उतरकर जब सड़क पार कर रही थीं तो पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


परिजनों के साथ न होने पर सीएचसी से महिला की मौत की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। इधर, दुर्घटना के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से भाग गया। महिला के पास मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दी। पोस्टमार्टम गृह पर परिवार के कुछ लोग भी सुबह पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed