फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman raped after threatening to make video viral

Hathras: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 30 Dec 2024 11:38 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 30 Dec 2024 11:38 PM IST
सार

युवक ने अपने पड़ोस की महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। महिला का आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।आरोप है कि युवक ने शर्त रखी कि वह उसके साथ संबंध बनाएगी तो वह वीडियो को डिलीट कर देगा। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ खेत में जबरन संबंध बनाए।

विज्ञापन
Woman raped after threatening to make video viral
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने पड़ोस के युवक पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर खेत में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपने पड़ोस की महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। महिला का आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने उससे वीडियो डिलीट करने के लिए काफी मिन्नत की। आरोप है कि पिछले सप्ताह युवक ने महिला को खेत में मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने शर्त रखी कि वह उसके साथ संबंध बनाएगी तो वह वीडियो को डिलीट कर देगा। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ खेत में जबरन संबंध बनाए। युवक के चंगुल से छूटकर महिला घर पहुंची और रोते-बिलखते आपबीती परिजनों को बताई। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने थाना पुलिस को इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed