फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   woman lost her way and reached 500 km away from Pratapgarh

Hathras: रास्ता भटक प्रतापगढ़ से 500 किमी दूर सहपऊ पहुंची महिला, पुलिस ने परिजनों से उसे ऐसे मिलाया

Tue, 21 May 2024 05:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 21 May 2024 05:16 PM IST
सार

एक महिला किसी तहर से 500 किमी दूर गांव पीहुरा पहुंची। काफी देर बाद उसने केवल अपने गांव एवं थाना आदि का पता बताया । उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी । ग्रामीणों ने महिला के बारे में कस्बा पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद सहपऊ पुलिस ने महिला के बताए हुए थाना अंतू में वीडियों कॉल कर महिला को दिखाया । 

विज्ञापन
woman lost her way and reached 500 km away from Pratapgarh
थाने में महिला को लेने पहुंचा पति - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रतापगढ़ के अंतू थानातंर्गत गांव नेवादा गोराडाडा की महिला रास्ता भटकर 500 किमी दूर हाथरस के सहपऊ थानातंर्गत गांव पीहुरा पहुंच गई। पुलिस ने उसके परिजनों को कोतवाली में बुलाकर उसे सौंप दिया । 

विज्ञापन


20 मई की दोपहर में एक महिला किसी तहर से गांव पीहुरा पहुंच गई। काफी देर बाद उसने केवल अपने गांव एवं थाना आदि का पता बताया । उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी । ग्रामीणों ने महिला के बारे में कस्बा पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद सहपऊ पुलिस ने महिला के बताए हुए थाना अंतू में वीडियों कॉल कर महिला को दिखाया । 
विज्ञापन


महिला को देख थाना अंतू पुलिस ने बताया कि इस महिला की थाने में गुमशुदगी दर्ज है। थााना अंतू पुलिस ने महिला के परिजनों को सहपऊ थाने भिजवाया । ग्रामीणों ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया । 21 मई की सुबह पुलिस के साथ महिला का पति पीहुरा पहुंचा । 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली में आकर उसने बताया कि उसका नाम विनोद कुमार विश्वकर्मा है । यह महिला उसकी पत्नी  शीला देवी  है । वह दिमाग से कमजोर है। उसका इलाज चल रहा है।  कस्बा पुलिस ने उसके साथ आई पुलिस से बातचीत की। महिला को उसके पति को सौंप दिया गया। महिला 500 किमी से अधिक की दूरी तय कर कैसे सहपऊ पहुंची, यह अभी पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed