फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman injured in road accident, people jammed road

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

Fri, 07 May 2021 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in road accident, people jammed road
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

एक सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला ने भी बृहस्पतिवार की रात्रि में उपचार के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में उसके पति व बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। शव के यहां आने पर आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग को लेकर हाथरस-सिकंदराराऊ रोड पर कैलोरा चौराहे पर शव को रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर हाथरस जंक्शन कोतवाली निरीक्षक वहां पहुंचे और जैसे-तैसे समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इधर, तीन मौतों के बाद गांव में भी कोहराम मचा रहा।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जंक्शन क्षेत्र में गांव कैलोरा के निकट 27 अप्रैल को एक बस ने एक मोपेड को रौंद दिया था। इस दुर्घटना में मोपेड सवार बिजेंद्र सिंह (40 वर्ष), उनके आठ वर्षीय बेटे नितिन कुमार निवासाीगण दरियापुर की मौत हो गई थी। बिजेंद्र की पत्नी मोहन देवी (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन

उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। वहां मोहन देवी ने भी बृहस्पतिवार की रात्रि में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब उनके शव को हाथरस जंक्शन लाया गया तो काफी ग्रामीण कैलोरा चौराहे पर एकत्रित हो गए और इन लोगोें ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों की मांग थी कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए। वहां वाहनों की कतारें लग गई। कुछ महिलाएं सड़क पर लेट गई। सूचना पाकर हाथरस जंक्शन कोतवाली निरीक्षक राजीव कुमार भी वहां पहुंच गए और समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे बाद यह जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed