फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Hathras News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Mon, 23 Sep 2024 07:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 23 Sep 2024 07:37 AM IST
सार

ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि महिला बीमार थी। उसे शनिवार की रात को हाथरस के एक निजी अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र के एक गांव में एक महिला की शनिवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। आरोप है कि ससुराल वालों ने दिन निकलने से पहले मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने से पहले ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग महिला की ससुराल पहुंच गए। उन्होंने चोरी-छिपे शव का अंतिम संस्कार करने पर एतराज जताया। पुलिस को भी गांव में बुला लिया। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों में नोकझोंक भी हुई। इसके बाद मायके पक्ष के लोग मुरसान कोतवाली पहुंच गए। महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि ससुराल वालों ने उसकी बहन की हत्या कर दी है।
विज्ञापन


ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि महिला बीमार थी। उसे शनिवार की रात को हाथरस के एक निजी अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई। रविवार देर शाम तक इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed