{"_id":"652599cf9074d32c70040cc4","slug":"woman-dies-of-dengue-health-department-denies-sadabad-news-c-2-1-ali1027-231341-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डेंगू से महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग का इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डेंगू से महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग का इंकार
Wed, 11 Oct 2023 12:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
बुखार से मृत महिला गिरिजा देवी का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
क्षेत्र के गांव खेड़ा बरामई निवासी एक महिला की आगरा में उपचार के दौरान डेंगू से मौत हो गई, जबकि स्वास्थ्य विभाग इससे इनकार कर रहा है। महिला की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।
बीते कुछ दिनों से खेड़ा बरामई में धीरे-धीरे बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। फिलवक्त डेढ़ सौ से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। लोग सादाबाद, हाथरस, मथुरा, आगरा सहित अन्य स्थानों पर निजी अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं। करीब सात दिन पहले गिरिजा देवी पत्नी रामदास बघेल को बुखार आया था। लगातार हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए उन्हें आगरा ले गए।
कई दिनों से आगरा के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उपचार करने वाले चिकित्सकों ने बताया था कि गिरिजा देवी डेंगू पीड़ित हैं। मंगलवार की सुबह गिरिजा देवी ने दम तोड़ दिया। डेंगू से मौत पर स्वास्थ्य विभाग अनभिज्ञता जाहिर कर रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि महिला की कई दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। आगरा में उसका इलाज हुआ है, जहां उसकी मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।