{"_id":"6346db68a45c543a9d0e2f37","slug":"woman-dies-during-treatment-in-laws-accused-of-murder-sikandhra-rahu-news-ali3024731174","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के दौरान महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
मृतका अंजू का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कोतवाली बाजीदपुर चौकी के गांव खिजरपुर निवासी एक महिला की मंगलवार को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के पिता ने उसके पति और ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दिल्ली के शिव बिहार फेज - 9 निवासी हेमेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अंजू (35) की शादी सत्यपाल सिंह के पुत्र हरेंद्र उर्फ सोनू से 10 साल पूर्व की थी। मंगलवार को सुबह गांव से फोन आया कि तुम्हारी बेटी की हत्या कर दी है।
गांव पहुंचा तो पता लगा कि हरेंद्र, सर्वेश, भूपेंद्र उर्फ दीपू, जितेंद्र उर्फ जीतू, बेबी और सबिता अंजू को इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए हैं। जब वहां पहुंचा तो मेरी पुत्री मृत अवस्था में मिली। पिता ने जहर देकर हत्या करने की आशंका जताई है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।