{"_id":"6894ddab8658da870a0f4507","slug":"woman-dies-during-delivery-in-private-hospital-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
Thu, 07 Aug 2025 10:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:39 PM IST
सार
जागृति को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उन्हें सादाबाद में आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने सामान्य प्रसव कराने का आश्वासन दिया, लेकिन प्रसव के दौरान ही जागृति की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका जागृति
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सादाबाद के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इस पर आक्रोश जाहिर किया और अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जैतई के गांव नगला छीतर निवासी करीब 26 वर्षीय जागृति को 7 अगस्त की सुबह प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उन्हें सादाबाद में आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उन्होंने महिला को भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने सामान्य प्रसव कराने का आश्वासन दिया, लेकिन प्रसव के दौरान ही जागृति की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल संचालक ने उन्हें मौत की जानकारी नहीं दी। मामला बिगड़ जाने पर जागृति को आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में चिकित्सकों ने जागृति को मृत घोषित कर दिया। जागृति पर पहले से ही तीन बच्चे हैं। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन