फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman dies due to tempo collision

Hathras News: चौराहा पार कर रही महिला में टेंपो ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 21 Jul 2024 03:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 21 Jul 2024 03:49 AM IST
सार

शबीना कोल्ड स्टोर पर मजदूरी करती थी। शाम को वह काम करके लौट रही थीं। जैसे ही उन्होंने बढ़ार चौराहा पार करने का प्रयास किया। तभी उन्हें एक टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर गईं।

विज्ञापन
Woman dies due to tempo collision
सांकेतिक तस्वीर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोल्ड स्टोर पर काम करके लौट रही महिला को 20 जुलाई की शाम लगभग साढ़े छह बजे हाथरस रोड पर गांव बढ़ार चौराहा पर एक टेंपो ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे सीएचसी सादाबाद ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टेंपो को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


गांव बढ़ार निवासी 35 वर्षीय शबीना पत्नी राजा पास में रोज कोल्ड स्टोर पर मजदूर करने जाती थीं। शाम करीब साढ़े छह बजे वह कोल्ड स्टोर से काम करके लौट रही थीं। जैसे ही उन्होंने बढ़ार चौराहा पार करने का प्रयास किया। तभी उन्हें एक टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर गईं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद लाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed