फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman dies after operation, ruckus at hospital

Hathras News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर हंगामा

Sat, 30 Sep 2023 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 30 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after operation, ruckus at hospital
कस्बा मेंडू स्थित एक निजी हॉस्पिटल में बुधवार को महिला की ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल पर हंगामा भी किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब मामले की जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन




कस्बा मेंडू के मोहल्ला अहेरियान निवासी 22 वर्षीय संगीता को कई दिनों से पेट में दर्द हो रहा था। परिजन उसे इलाज के लिए कस्बा के ही एक निजी चिकित्सालय में ले गए। वहां बुधवार को चिकित्सक ने उसका ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद महिला की हालत और ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन




चिकित्सक ने उसे आगरा रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। नाराज परिजन हॉस्पिटल पर पहुंच गए और उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। एसीएमओ डाॅ. नरेश गोयल का कहना है कि महिला की मौत के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है, लेकिन अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed