फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman dies after injection; allegations of wrong treatment.

Hathras News: इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, गलत उपचार का आरोप

Wed, 01 Jul 2026 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 01 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after injection; allegations of wrong treatment.
महिला की मौत के बाद जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे रोड स्थित अहाता नंबर तीन में एक झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज के कारण 52 वर्षीय पुष्पा देवी की मौत हो गई। महिला परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


हाथरस जंक्शन के गांव रामपुर निवासी पुष्पा देवी मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपनी बहन सुनीता की बेटी शिवानी को देखने के लिए अहाता नंबर तीन स्थित चिकित्सक के क्लीनिक पर गई थीं। प्लेटलेट्स गिरने के कारण वहां शिवानी को बोतल चढ़ाई जा रही थी।
विज्ञापन

शिवानी को देखने के बाद पुष्पा देवी ने भी चिकित्सक को दिखाकर सर्दी-जुकाम की दवा मांगी। आरोप है कि झोलाछाप चिकित्सक ने उन्हें दवा देने के बजाय दो इंजेक्शन लगा दिए। इंजेक्शन लगते ही पुष्पा देवी की हालत बिगड़ गई और वह तुरंत बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हालत गंभीर होती देख आरोपी डॉक्टर खुद उन्हें लेकर कैलोरा चौराहे स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल भागा। जब अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुष्पा देवी के साथ मौजूद उनकी बेटी ने तुरंत घटना की जानकारी अपने परिवार को दी।

हाथरस जंक्शन पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर आरोपी चिकित्सक को दबोच लिया। महिला के बेटे वीरेंद्र कुमार ने चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ हाथरस जंक्शन ललित शर्मा ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed