{"_id":"641d970f219d9542860e96e9","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-train-in-hathras-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रेलवे लाइन पर मिला महिला का शव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रेलवे लाइन पर मिला महिला का शव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
Fri, 24 Mar 2023 05:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 24 Mar 2023 05:57 PM IST
सार
मथुरा रोड पर लार्ड कृष्णा स्कूल के निकट रेलवे लाइन पर एक महिला शव पड़ा मिला। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव लाइन से हटाकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक महिला जर्मनी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस में थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड पर लार्ड कृष्णा स्कूल के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मथुरा रोड पर लार्ड कृष्णा स्कूल के निकट रेलवे लाइन पर एक महिला शव पड़ा मिला। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव लाइन से हटाकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक महिला की शिनाख्त 54 वर्षीय जर्मनी पत्नी धर्मवीर निवासी कूंवरपुर थाना चंदपा क्षेत्र के रूप में हुई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय ने भी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन