{"_id":"6ad2982c76c6637a91006200","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-hathras-news-c-2-1-ali1027-1091510-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
Sat, 17 Oct 2026 03:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
नगला ताल के निकट शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से भूतपुरा निवासी 60 वर्षीय नत्थो देवी पत्नी बनवारीलाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
नत्थो देवी शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे किसी काम से कस्बे में आई थीं। वह वापस अपने गांव लौट रही थीं। इस दौरान नगला ताल के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल महिला को जिला अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद