{"_id":"6511afc415254931560ad7d5","slug":"woman-dies-17-days-after-delivery-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 दिन ही नसीब हुआ मासूम को मां का आंचल: प्रसव के 17 दिन बाद महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 दिन ही नसीब हुआ मासूम को मां का आंचल: प्रसव के 17 दिन बाद महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 25 Sep 2023 09:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 25 Sep 2023 09:35 PM IST
सार
सोमवार को अचानक से मां की तबियत खराब हो गई। वह बेहोश हो गई। इस पर परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन उसे उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : Social Media
विस्तार
जन्म के बाद मासूम को अपनी मां का आंचल बस 17 दिन ही नसीब हुआ। 17 दिन पहले मां ने बच्चे को जन्म दिया, पर अचानक तबियत खराब होती चली गई। मासूम को हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया से मां विदा हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ निवासी जयवीर सिंह की 22 वर्षीय पत्नी अंजू की आठ सितंबर को एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। परिजनों की मुताबिक तभी से उसकी हालत थोड़ी खराब चल रही थी।
विज्ञापन
सोमवार को अचानक से अंजू की तबियत खराब हो गई। वह बेहोश हो गई। इस पर परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन उसे उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और रोने-बिलखने लगे। फिर शव लेकर अपने गांव चले गए। गांव में शव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन