{"_id":"662bdd18ff824332b40b0beb","slug":"woman-died-under-suspicious-circumstances-charged-with-murder-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संदिग्ध हालात में हुई महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संदिग्ध हालात में हुई महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम, हत्या का आरोप
Fri, 26 Apr 2024 10:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:28 PM IST
सार
महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर मायके पक्ष की महिलाएं एवं पुरुष पहुंच गए। उन्होंने सुसरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मृतक महिला राखी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सहपऊ क्षेत्र के गांव महरारा में 26 अप्रैल की सुबह संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा है।
विज्ञापन
गांव महरारा में पंकज यादव की 24 वर्षीय पत्नी राखी की 26 अप्रैल तड़के अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की करीब छह साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी दो पुत्रियां हैं। इधर, उसकी मौत की सूचना पर मायके पक्ष की महिलाएं एवं पुरुष भी महरारा पहुंच गए। उन्होंने सुसरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उनको काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनमें से किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली में अभी तक इस घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। मोबाइल पर महिला के मायके पक्ष वालों ने सूचना दी थी। इसी आधार पर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन