{"_id":"64ea5831e983f7646c08d077","slug":"woman-died-of-fever-in-village-alia-hathras-news-c-58-1-sali1023-992-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गांव अलिया में बुखार से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गांव अलिया में बुखार से महिला की मौत
Sun, 27 Aug 2023 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
गांव अलिया में दवा का छिड़काव करते ग्राम प्रधान महाराज सिंह। संवाद
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव अलिया में बुखार से शुक्रवार की सुबह महिला चंपा देवी (60) की मौत हो गई। गांव में बुखार फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। विभाग की टीम ने शनिवार को गांव पहुंचकर बीमार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उपचार व परामर्श दिया। प्रधान ने गांव में दवा का छिड़काव कराया। लोगों को सफाई के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
गांव में बीते कुछ दिनों से बुखार का प्रकोप जोरों पर है। रोजाना लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। महिला की मौत होने के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गांव पहुंचकर बुखार पीड़ितों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें दवाएं वितरित कीं। कई दिनों से बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त नमूने लिए गए।
टीम ने ग्रामीणों को सफाई का विशेष ध्यान रखने, कूलर का पानी बदलते रहने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने, खाने से पहले हाथों को अच्छी तरफ साफ करने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग लगातार गांव के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा झगरार और घाटमपुर में भी बुखार का प्रकोप फैलने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
जानकारी मिली थी के गांव में स्वास्थ्य विभाग का शिविर लगा है। चिकित्सक घर पर भी आए थे और पूछकर चले गए। न चेकअप किया और न ही दवा दी गई।
-महीपाल सिंह
चिकित्सक घर पर आए थे। कूलर का पानी बदलने की कहकर चले गए। न चेकअप किया और न दवा दी गई। निजी चिकित्सक पर गांव झगरार इलाज करा रहे हैं।
-पुष्पा देवी
महिला की मौत की जानकारी मिली है, लेकिन यह नहीं कह सकते कि मौत बुखार से हुई है। जांच करने के बाद ही कारण बता सकेंगे। दो दिन शिविर लगाया जा चुका है, जिसमें 85 लोगों की मलेरिया और आठ लोगों की डेंगू की जांच कराई गई। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अन्य गांव में शिविर लगातार लगाए जा रहे हैं। गांव नाला नगरिया में शनिवार को शिविर लगाकर 100 से अधिक मरीजों की जांच की गई है।
-डाॅ. दानवीर सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी