{"_id":"674daf2d4c6e8747610f3071","slug":"woman-crushed-by-truck-after-falling-from-unbalanced-bike-in-pothole-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: गड्ढों में असंतुलित हुई बाइक से गिरी महिला, ट्रक से कुचल कर हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: गड्ढों में असंतुलित हुई बाइक से गिरी महिला, ट्रक से कुचल कर हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Mon, 02 Dec 2024 06:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 02 Dec 2024 06:29 PM IST
सार
सड़क में गड्ढे होने कारण बाइक असंतुलित हो गई, जिससे महिला गिर गईं। पीछे से आ रहे 12 टायरा ट्रक का पहिया उनके ऊपर होकर निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका अनेकश्री
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर 1 दिसंबर देर रात थाना जलेसर के गांव बेरनी के निकट सड़क के गड्ढों में उलझकर बाइक असंतुलित हो गई, जिससे पुत्र के साथ बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महिला पुत्र के साथ मायके से लौट रही थी।
विज्ञापन
गांव थरौरा निवासी 48 वर्षीय अनेकश्री पत्नी जमुनाप्रसाद यादव अपने बड़े पुत्र सुमित उर्फ भुल्ली के साथ अपने मायके सिकंदराराऊ के गांव नगल विजन से 1 दिसंबर देर रात को मोटरसाइकिल पर बैठकर घर लौट रही थीं। सड़क में गड्ढे होने कारण बाइक असंतुलित हो गई, जिससे वह गिर गईं। पीछे से आ रहे 12 टायरा ट्रक का पहिया उनके ऊपर होकर निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद ही जलेसर पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अनेकश्री ने अपने पीछे पति के अलावा दो पुत्रों को बिलखते छोड़ा है। उनकी दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सोमवार की दोपहर गांव थरौरा में शव आने पर करुण-क्रंदन मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के घर काफी भीड़ जमा हो गई। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।हर थानों से सम्पर्क किया जाएगा। साथ ही हत्या की घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटे व सर्विलांस टीम की मदद ली जायेगी।
विज्ञापन