{"_id":"667ea9f63067a948660b41f9","slug":"woman-condition-worsened-due-to-electric-shock-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: करंट से महिला की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: करंट से महिला की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Fri, 28 Jun 2024 05:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:48 PM IST
सार
सोनी सुबह अपने घर पर लोहे के तार पर कपड़े सूखा रही थी। तभी अचानक तार में करंट आ गया। इससे करंट की चपेट में आने से वह अचेत हो गई। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड निवासी एक महिला को 28 जून की सुबह घर पर कपड़े सूखाते समय करंट लग गया। इससे महिला अचेत हो गई। परिजन महिला को शहर के बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड निवासी सोनी पत्नी रियासत सुबह अपने घर पर लोहे के तार पर कपड़े सूखा रही थी। तभी अचानक तार में करंट आ गया। इससे करंट की चपेट में आने से वह अचेत हो गई। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक द्वारा महिला को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन