Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   900,000 followers on Instagram under suspicion

चंदपा: इंस्टाग्राम पर नौ लाख फॉलोअर्स वाली बेटी भी संदेह के घेरे में, अधिकतर रील्स बदमाशी तेवर वाली

Sat, 17 Oct 2026 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 17 Oct 2026 02:46 AM IST
सार

शालिनी गांव में नहीं रहती थी। पढ़ाई के बहाने वह दिल्ली पहुंची और धीरे-धीरे इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर उसने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ा ली। यही उसकी आय का साधन भी बन गया, इसलिए वह पिता या मां पर निर्भर नहीं थी।

विज्ञापन
900,000 followers on Instagram under suspicion
शालिनी का इंस्टाग्राम अकाउंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिता की हत्या में शालिनी चौधरी भी संदेह के घेरे में है। उसके इंस्टाग्राम पर 9.39 लाख फॉलोअर्स हैं। वह बदमाशी वाली व आपत्तिजनक रील्स बनाती है, जिसमें गालियों का प्रयोग होता है।

विज्ञापन


शालिनी ने ही 15 अक्तूबर की सुबह गांव में अपने चाचा भूरी सिंह को फोन कर पिता के बीमार होने की खबर दी थी और मां से भी बात कराई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने परिजनों को फोन पर हत्या की जानकारी दी। बृहस्पतिवार सुबह काजल के चीख-पुकार मचाने पर आस-पड़ोसियों को गोपाल की मौत की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने जब उसका शव देखा तो पुलिस को खबर की। फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई के बीच भूरी सिंह गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। इधर, अशोक व चंद्रवीर गोवा में थे। वे फ्लाइट से दिल्ली और फिर वहां से फरीदाबाद पहुंचे। भूरी सिंह के अनुसार गोपाल की बेरहमी से हत्या की गई। गर्दन पर दोनों ओर चाकू के गहरे निशान थे। गर्दन लगभग कटी हुई थी। भूरी सिंह ने पुलिस को बताया कि पत्नी व सौतेली बेटी ने फोन पर बीमारी की खबर दी थी। प्रारंभिक छानबीन व परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने काजल व उसकी बेटी शालिनी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रील्स बता रहीं मानसिक स्थिति
शालिनी गांव में नहीं रहती थी। पढ़ाई के बहाने वह दिल्ली पहुंची और धीरे-धीरे इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर उसने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ा ली। यही उसकी आय का साधन भी बन गया, इसलिए वह पिता या मां पर निर्भर नहीं थी। उसकी रील्स उसकी मानसिक स्थिति बयां कर रही हैं। वैंपायर शेरनी के नाम से उसकी इंस्टा पर प्रोफाइल है, जिनमें अधिकतर रील्स बदमाशी तेवर वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed