{"_id":"6818abb1ebce35bce40c0fe8","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging-herself-from-a-fan-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शव, नहीं की गई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शव, नहीं की गई शिकायत
Mon, 05 May 2025 05:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 05 May 2025 05:44 PM IST
सार
पत्नी पति से रुपये लेने गई। उसने कह दिया कि रुपये घर पर रखे हैं। इसके बाद जब पति शाम को घर लौटा तो उसका शव पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटका था। शव को देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहपऊ कस्बा के मोहल्ला होली गेट में 5 मई की शाम को 30 वर्षीय मिथलेश पत्नी राहुल वाल्मीकि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
पति राहुल ने बताया कि वह नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी सुबह नगर पंचायत कार्यालय में उनके पास रुपये लेने गई थी। उन्होंने उससे कहा कि रुपये घर पर ही रखे हैं। इसके बाद जब वह शाम को घर लौटे तो उसका शव पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटका था। शव को देखकर उनके होश उड़ गए। उनकी पत्नी मायका फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के गांव उतरारा में है।
विज्ञापन
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस और मिथलेश के मायके वालों को भी दे दी। सीओ हिमांश माथुर का कहना है कि घटना की सूचना मिल चुकी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। किसी ने किसी प्रकार की तहरीर कोतवाली में नहीं दी है। केवल पोस्टमार्टम करवाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन