फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman buried in Burji collapse, dies of suffocation

बुर्जी ढहने से दबी महिला, दम घुटने से मौत

Wed, 12 Oct 2022 08:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Woman buried in Burji collapse, dies of suffocation
मृतका नेमश्री का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली के हाथरस मार्ग स्थित गांव बरामई में बुधवार की दोपहर बारिश का पानी जमा होने से भुस की बुर्जी ढह गई। इसमें एक महिला दब गई। जब तक लोग महिला को मलबे से निकालते दम घुटने से महिला की मौत हो गई।
ओबेंद्र की पत्नी नेमश्री (40) बुधवार की दोपहर पशुओं के लिए बुर्जी से भुस निकालने गई थी। कई दिन से चल रही बारिश के कारण बुर्जी के चारों तरफ पानी भर गया था। महिला ने जैसे ही भुस निकाला बुर्जी ढह गई तथा नेम श्री भुस के ढेर में दब गई। साथ में कोई न होने के कारण भूसे के ढेर में दबे दबे उसका दम घुटता रहा।
विज्ञापन

जब नेम श्री घर नहीं पहुंची तो एक लड़का उसे देखने गया। महिला का पूरा शरीर भुस में दबा हुआ था केवल हाथ नजर आते ही लड़का जोर से चीखा तो लोग पहुंच गए और उसे भुस से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे डाक्टर के यहां लाया गया जहां कि उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला का शव गांव में आते ही हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed