{"_id":"6682eb9ef2f3b795950b9124","slug":"woman-body-found-hanging-in-room-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पुलिस को नहीं मिली तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पुलिस को नहीं मिली तहरीर
Mon, 01 Jul 2024 11:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:17 PM IST
सार
रानी का किसी बात पर घरवालों से कहासुनी हो गई। गुस्से वह अपने कमरे चली गई। घर के सदस्य भी इस बीच काम से बाहर चले गए। जब घर लौटे तो देखा रानी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा।
विज्ञापन
विवाहिता ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र के नौपुरा में महिला ने गृहक्लेश के चलते 1 जुलाई को घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
सादाबाद के गांव नौपुरा में एक 35 वर्षीय रानी पत्नी पुरुषोत्तम का किसी बात पर घरवालों से कहासुनी हो गई। गुस्से वह अपने कमरे चली गई। घर के सदस्य भी इस बीच काम से बाहर चले गए। जब घर लौटे तो देखा रानी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा।
विज्ञापन
महिला की शादी 18 साल पहले हुई थी। महिला का मायका आगरा के किरावली के नगला हन्नू में है। महिला ने अपने पीछे एक पुत्र व पुत्री को बिलखता छोड़ा है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन