{"_id":"67fbb749c8f4a652ed02b8bd","slug":"woman-beaten-up-after-entering-home-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घर में घुसकर महिला को पीटा, धमकी देकर भागे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घर में घुसकर महिला को पीटा, धमकी देकर भागे, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 13 Apr 2025 06:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 13 Apr 2025 06:38 PM IST
सार
चार लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए। घर में आने का विरोध करने पर पत्नी मंजू देवी को आरोपियों ने पीटा। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव बरौली निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र कश्मीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों पर घर में घुसकर पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
तहरीर में बताया है कि 11 अप्रैल की शाम गांव के कान्हा पुत्र विपिन सिंह, अनुज पुत्र कमल सिंह, भोला पुत्र कन्हैया एवं शेरा पुत्र पप्पू उसके घर में घुस आए। उनके हाथों में लाठी-डंडे लगे हुए थे। घर में आने का विरोध करने पर पत्नी मंजू देवी को आरोपियों ने पीटा। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन