फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman arrives at Collectorate with a bottle of petrol

Hathras: कलक्ट्रेट में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर पहुंची महिला, सात दिन का दिया अल्टीमेटम, मांगी इच्छा मृत्यु

Thu, 03 Sep 2026 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 03 Sep 2026 02:11 AM IST
सार

पीड़िता रानी शर्मा निवासी आवास-विकास कॉलोनी ने बताया कि उनकी पुत्री कामिनी को कॉलोनी निवासी आकाश और उसके परिजनों ने इतना उकसाया कि उसने 29 दिसंबर 2025 को आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
Woman arrives at Collectorate with a bottle of petrol
कलक्ट्रेट में पेट्रोल लेकर पहुंची महिला को घेरती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

कलक्ट्रेट परिसर में 2 सितंबर को उस समय खलबली मच गई, जब एक पीड़ित महिला पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंच गई और आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बोतल छीन ली और उसे पकड़ लिया। महिला का आरोप है कि बेटी की आत्महत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही और आरोपी उले लगातार धमका रहे हैं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट पहुंचीं पीड़िता रानी शर्मा निवासी आवास-विकास कॉलोनी ने बताया कि उनकी पुत्री कामिनी को कॉलोनी निवासी आकाश और उसके परिजनों ने इतना उकसाया कि उसने 29 दिसंबर 2025 को आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में थाना कोतवाली हाथरस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश को जेल तो भेजा था, लेकिन अब वह जमानत पर बाहर आ गया है।
विज्ञापन


जेल से छूटने के बाद आरोपी आकाश और उसके परिजन मुकदमा वापस लेने के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं और लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इस कारण उनका घर से निकलना तक दूभर हो गया है और पूरा परिवार अत्यंत भय व मानसिक तनाव में है। गौरतलब है कि आत्महत्या से पहले युवती ने अपना वीडियो भी बनाया था, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन प्रकरण में कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन का अल्टीमेटम, इच्छा मृत्यु की मांग
उच्चाधिकारियों से बार-बार शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने से निराश पीड़िता ने जिलाधिकारी से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। प्रार्थना पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिनों के भीतर आरोपी आकाश और उसके परिजनों के खिलाफ कोई ठोस व कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है तो उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान की जाए।

आत्महत्या के मामले में कार्रवाई हो चुकी है। महिला ने धमकी मिलने की शिकायत की है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।-हिमांशु माथुर, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed