फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Without health certificate, no leave from UP Board examination duty

UP Board: परीक्षा ड्यूटी से अवकाश लेना नहीं होगा आसान, देना होगा सीएमओ का स्वास्थय प्रमाणपत्र

Tue, 04 Feb 2025 02:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 04 Feb 2025 02:33 AM IST
सार

यूपी बोर्ड में परीक्षा ड्यूटी से मना करना आसान नहीं होगा। अवकाश के लिए शिक्षक को सीएमओ से मिलने वाला स्वास्थ्य प्रमाणपत्र दिखाना पड़ेगा।

विज्ञापन
Without health certificate, no leave from UP Board examination duty
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से बचने के नाम पर अवकाश लेने वाले शिक्षकों के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तैयारी कर ली है। परीक्षा में चिकित्सकीय अवकाश लेने के लिए शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को सीएमओ के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र पर ही अवकाश मिलेगा। बिना इस प्रमाणपत्र के चिकित्सकीय अवकाश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

 
24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होंगी। इस वर्ष परीक्षा के लिए जिले में 97 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में करीब 45 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। परीक्षा के लिए ड्यूटी लगाने की भी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


परीक्षा में करीब 3000 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। काफी शिक्षक बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से बचने के लिए बीमारी का हवाला देकर प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर अवकाश ले लेते हैं। इससे परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। डीआईओएस संतप्रकाश ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में सिर्फ उन्हीं शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को चिकित्सकीय अवकाश दिया जाएगा जो सीएमओ का स्वास्थ्य प्रामणपत्र प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed