फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   With brass becoming costlier, Kanhai will swing on steel and wooden swings.

Hathras News: पीतल पर महंगाई, स्टील व काठ के झूले में झूलेंगे कन्हाई

Tue, 01 Sep 2026 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 01 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
With brass becoming costlier, Kanhai will swing on steel and wooden swings.
शहर में एक दुकान पर रखे स्टील के पालने। संवाद - फोटो : Samvad
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की खरीदारी के लिए शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घर-घर में कान्हा के आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार कान्हा को झूला झुलाने के लिए बाजारों में नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पीतल के दामों में हुई बढ़ोतरी के चलते इस बार पीतल के पारंपरिक पालनों की जगह स्टील और लकड़ी के पालनों ने ले ली है।
विज्ञापन

धातुओं की कीमतों में आए उछाल के कारण पीतल के पालने आम खरीदारों के बजट से बाहर हो रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों की मांग और जेब का ख्याल रखते हुए दुकानदारों ने भी इस साल स्टील के किफायती और आकर्षक पालनों का बड़ा स्टॉक मंगाया है। बाजार में मात्र 400 रुपये की शुरुआती कीमत से स्टील के सुंदर, चमकदार और टिकाऊ पालने उपलब्ध हैं, जो मध्यमवर्गीय परिवारों और श्रद्धालुओं को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन

स्टील के पालनों में क्रोम फिनिशिंग, वेलवेट गद्दी और झूमर वाले कई फैंसी विकल्प मौजूद हैं। स्टील के अलावा सागौन और शीशम की लकड़ी पर की गई बारीक नक्काशी वाले पालनों की भी बाजार में खूब मांग है। व्यापारी सोनू गुप्ता का कहना है कि पीतल के पालने महंगे होने के कारण लोग अब स्टील के पालने अधिक पसंद कर रहे हैं, क्योंकि ये देखने में भी काफी सुंदर हैं और बजट में भी आसानी से फिट बैठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी योगेश वर्मा ने बताया कि स्टील के पालनों की मांग इस साल अधिक है। घर-घर में कन्हाई के जन्म की तैयारियों के बीच पालना और लड्डू गोपाल के शृंगार के सामान की खरीदारी के लिए दुकानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गौरतलब है कि चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed