{"_id":"6ab04a47677e891b9c063911","slug":"bharat-kesari-wrestling-bout-with-a-prize-of-251-lakh-ends-in-a-draw-hathras-news-c-56-1-hts1003-154455-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बराबरी पर छूटी 2.51 लाख की भारत केसरी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बराबरी पर छूटी 2.51 लाख की भारत केसरी कुश्ती
Mon, 21 Sep 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
मेले में कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद
115वें राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल में तीसरे दिन 125 से अधिक छोटी-बड़ी कुश्तियां लड़ी गईं। दंगल की सबसे बड़ी 2.51 लाख रुपये की भारत केसरी कुश्ती में सिकंदराराऊ के रामेश्वर पहलवान और हरियाणा के संजय पहलवान के बीच कड़ा मुकाबला बराबरी पर छूटा।
1.51 लाख रुपये की कुश्ती में अजीत कुमरपुर और शमशेर पंजाब तथा 1.11 लाख की भिड़ंत में विश्वजीत बिचपुरी और मनीष तिरवाया के बीच भी कोई फैसला नहीं हो सका। दंगल की सबसे चर्चित जीत 1.21 लाख रुपये की कुश्ती में बिट्टू पहलवान बिसावर ने चंदू मथुरा को हराकर दर्ज की।
वहीं 51 हजार रुपये के मुकाबले में अयोध्या के लाड़ी बाबा ने शेरे पंजाब को पराजित कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। 11 हजार रुपये की कुश्ती में हरिद्वार के बाबा भगतदास ने अंगद तूफान राजस्थान को शिकस्त दी, जबकि 51 हजार की अमन और जनक के बीच कुश्ती बराबर रही।