{"_id":"6555107be173cead5500b8da","slug":"wire-breaks-and-falls-on-bike-riding-couple-woman-dies-hasayan-news-c-57-1-sali1014-629-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक सवार दंपती पर टूटकर गिरा तार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक सवार दंपती पर टूटकर गिरा तार, महिला की मौत
Thu, 16 Nov 2023 12:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:09 AM IST
सार
गांव करारमई निवासी भूरी सिंह सविता पुत्र चंद्रपाल सिंह सविता बुधवार को भाई दूज के मौके पर पत्नी पूजा के साथ अपनी ससुराल नगला सकत गए थे। इस दौरान दोनों गांव सिहोरा से मिठाई लेने जा रहे थे। तभी गांव भेंकुरी के निकट नगला मधुकर जाने वाले रास्ते पर हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर इनके ऊपर गिर गया, जिससे दंपती झुलस गए। पूजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
भेंकुरी मार्ग पर बाइक सवार महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
बाइक सवार दंपती के ऊपर गांव भेंकुरी के निकट बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे दंपती बुरी तरह झुलस गए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ ले जाया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नगला वीर सहाय के विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण महिला के परिजनों को मुआवजा दिलाने, अवर अभियंता को हटाने और जर्जर तारों को दुरुस्त कराने की मांग कर रहे थे। एसडीएम और सीओ ने पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर वहां से हटाया।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव करारमई निवासी भूरी सिंह सविता पुत्र चंद्रपाल सिंह सविता बुधवार को भाई दूज के मौके पर पत्नी पूजा के साथ अपनी ससुराल नगला सकत गए थे। इस दौरान दोनों गांव सिहोरा से मिठाई लेने जा रहे थे। तभी गांव भेंकुरी के निकट नगला मधुकर जाने वाले रास्ते पर हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर इनके ऊपर गिर गया, जिससे दंपती झुलस गए। पूजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायल भूरी सिंह को उपचार के लिए भिजवाया। भूरी सिंह के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और विद्युत अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष धीरज कुमार गौतम ने बताया कि हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से महिला की मौत हुई है और उनके पति घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद ग्रामीणों ने नगला वीर सहाय के 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। ग्रामीण पीड़ित परिवार के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे के साथ जर्जर तारों के लिए जिम्मेदार उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता को निलंबित करने की मांग कर रहे थे।
थानाध्यक्ष ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन जब ग्रामीण नहीं माने तो एहतियातन वहां और पुलिस बल बुला लिया गया। एसडीएम वेद सिंह चौहान और पुलिस क्षेत्राधिकारी डाॅ. आनंद कुमार भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने उनकी मांगों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन देकर उन्हें वहां से हटाया।