{"_id":"694ab2e16ad377df7d066ae7","slug":"winter-vacation-declared-in-court-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Winter Vacation: कोर्ट में शीतकालीन अवकाश आज से, प्रोफेसर कांड-चांदी लूट की सुनवाई दो जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Winter Vacation: कोर्ट में शीतकालीन अवकाश आज से, प्रोफेसर कांड-चांदी लूट की सुनवाई दो जनवरी को
Wed, 24 Dec 2025 12:46 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:46 AM IST
सार
कोर्ट 24 दिसंबर से बंद रहेंगी। केवल विशेष मामले में सुनवाई होगी। बहुचर्चित प्रोफेसर कांड और सादाबाद के चांदी लूटकांड में 2 जनवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिला न्यायालय में 24 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू हो गए हैं। अब एक सप्ताह तक सभी न्यायिक कार्य बंद रहेंगे। केवल विशेष मामले, रिमांड आदि को लेकर ही सुनवाई होगी। न्यायालय में चल रहे चर्चित मामलों में दो जनवरी की तिथि लगी हुई है।
विज्ञापन
प्रोफेसर कांड
शहर के बहुचर्चित प्रोफेसर कांड में 22 दिसंबर को सुनवाई थी। सातवें गवाह के रूप में महिला चिकित्सक के बयान होने थे, लेकिन अवकाश के चलते वह नहीं आ सकी थीं। इस मामले में अब 2 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है। प्रोफेसर पर छात्राओं को डरा-धमकाकर और प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगा था। उनके पास से पुलिस ने करीब 59 वीडियो भी बरामद किए थे।
विज्ञापन
चांदी लूटकांड
सादाबाद के चांदी लूटकांड में भी 2 जनवरी तिथि लगी है। 20 साल पहले हुई इस लूट की घटना में पुलिस न तो गवाहों को पेश कर पा रही थी और न ही बरामद 35 किलो चांदी कोर्ट में प्रस्तुत की थी। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई थी। तब कहीं जाकर 10 दिसंबर को कोर्ट में बोरों में 12 किलो सफेद धातु लाई गई थी, लेकिन विवेचक व गवाह के न पहुंचने के कारण बोरे नहीं खुल सके थे। अब दो जनवरी को गवाह के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन