फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   winter quilts will be expensive, increased cotton prices

सर्दी की रजाई होगी महंगी, बढ़े सूत के दाम

Wed, 18 Nov 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
winter quilts will be expensive, increased cotton prices
हैंडलूम पर काम करता कर्मी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सर्दी से बचाने वाले (लिहाफ) रजाई अब आमजन के लिए महंगी होगी। क्योंकि सूत के दामों में पंद्रह रुपये प्रतिकिलो का इजाफा हो गया है। सूत के दामों में पंद्रह रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोत्तरी हुई है। इस कारण सीजन की शुरुआत में हैंडलूम कारोबारी सूत का स्टॉक करने से कतरा रहे हैं। उन्हें आने वाले दिनों में सूत के दामों में उतार चढ़ाव का डर सता रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में करीब तीन सौ हैंडलूम मशीनें लगी हुई हैं। इन हैंडलूम पर सैकड़ों की संख्या में लोग काम करते हैं। सूत के जरिए चादर, रजाई, भरने वाले लिहाफ, बेडशीट आदि बनाई जाती हैं। रजाई में डोरे डालने के लिए गुल्ला भी बनाए जाते हैं। यहां से भरतपुर, राजस्थान, डीग आदि स्थानों पर माल जाता है। हैंडलूम कारोबार में प्रयुक्त होने वाली बिजली को सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जाती है। जिससे यह काम जिले में रफ्तार पकड़ रहा है। अचानक सर्दी की दस्तक के साथ सूत के दामों में करीब पंद्रह रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोत्तरी हुई है। इस कारण अब रजाई भी आमजन के लिए महंगी पड़ेगी।
विज्ञापन

- एक माह पहले सूत के दाम 35 से 38 रुपये किलो थे। अब सूत के दाम पचास रुपये प्रतिकिलो पहुंच गए हैं। पांच से छह रुपये प्रतिकिलो की बचत माल पर बचत मिलती है। अब सूत के दाम 12 रुपये प्रतिकिलो बढ़ने से कारोबार में दिक्कतें आ रही हैं। - बासुदेव माहौर, हैंडलूम कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed