फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Winter depression occurs in the cold

Hathras News: ठंड में हो जाता है डिप्रेशन, शीतकालीन अवसाद के यह हैं लक्ष्ण

Sun, 08 Jan 2023 11:11 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 11:11 AM IST
सार

सर्दी के मौसम में ठंड के कारण नर्वस सिस्टम सिकुड़ने लगता है, जिससे दिमाग पर असर पड़ता है। व्यक्ति हाइपोथर्मिया का भी शिकार हो सकता है। यह सीजनल इफेक्टिव डिसऑर्डर डिप्रेशन का रूप है।

विज्ञापन
Winter depression occurs in the cold
छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बाद से लोगों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में वृद्धि हुई है। कोरोना के समय में काफी समय तक लोग अपने-अपने घरों में रहे। इस कारण वह कहीं न कहीं मानिसक तनाव का शिकार हुए हैं। ठंड के मौसम में भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामले सामने आते हैं। खासतौर पर सर्दी में लोग विंटर डिप्रेशन यानी शीतकालीन अवसाद का शिकार हो जाते हैं।

विज्ञापन


शहर की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती अपने माता-पिता के साथ नींद कम आना, खाना अत्यधिक खाना, वजन का बढ़ना, चिड़चिड़ापन, किसी काम में मन न लगना, बात-बात में रोना, सिर में दर्द की समस्या को लेकर मानसिक स्वास्थ्य विभाग में पहुंची। युवती के परिजनों ने बताया कि उसे यह दिक्कत साल 2020 की सर्दी के मौसम से है। शुरुआत में उन्हें लगा था कि युवती बहाने बना रही है, लेकिन उसकी परिस्थिति ज्यादा गंभीर हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद उसकी काउंसिलिंग की जा रही है। इसके अलावा युवती को हर दिन व्यायाम करने, पौष्टिक आहार लेने, सोने और जागने का वक्त निर्धारित करने और अपनी दिक्क्तों को साझा करने के लिए कहा गया। इसके साथ युवती को रोज एक लक्ष्य बनाकर काम करने के लिए भी कहा गया। अब युवती की स्थिति में पहले सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं लक्षण
मन उदास रहना, खुशी न महसूस करना, प्रतिदिन के कार्य पहले की तरह न कर पाना, पहले जिन कार्यों को करने में मन लगता था, अब मन न लगना, छोटी-छोटी बातों में गुस्सा या चिड़चिड़ापन होना, रोना आना, भूख कम या ज्यादा लगना, वजन बढ़ना, लोगों से मिलना जुलना कम कर देना, पढ़ाई में मन न लगना शीतकालीन अवसाद के प्रमुख लक्षण हैं। 

विशेषज्ञ की सलाह
शीतकालीन अवसाद की समस्या सर्दियों के महीनों में आती है और बसंत के शुरू होने पर खत्म हो जाती है। इस अवस्था में लोग अपने जीवन को सुखद नहीं महसूस करते है, जिससे रोजमर्रा के कार्य करने में कठिनाई होती है। इससे बचाव के लिए पौष्टिक आहार लेना बेहद जरूरी है। इसके अलावा सोने के लिए एक समय तय करना चाहिए और अपनी समस्याओं को साझा करना चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि कोई शीतकालीन अवसाद की समस्या से परेशान है तो वह जिला अस्पताल में बने मनकक्ष में काउंसिलिंग के लिए आ सकता है। -नीलिमा मधु हांसदा, साइकेट्रिस्ट सोशल वर्कर, जिला अस्पताल

सर्दी के मौसम में ठंड के कारण नर्वस सिस्टम सिकुड़ने लगता है, जिससे दिमाग पर असर पड़ता है। व्यक्ति हाइपोथर्मिया का भी शिकार हो सकता है। यह सीजनल इफेक्टिव डिसऑर्डर डिप्रेशन का रूप है। यह डिप्रेशन डाइट को प्रभावित, नींद न आना, भावनात्मक रूप से कमजोर कर देने वाला होता है। -डॉ. एमआई आलम, नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed