फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Mahotsav from 24 to 28 March

Hathras News: हाथरस महोत्सव 24 से 28 मार्च तक, बहेगी भक्ति एवं आस्था के कार्यक्रमों की बयार

Thu, 16 Mar 2023 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 16 Mar 2023 12:25 AM IST
सार

हाथरस महोत्सव का आयोजन 24 से 28 मार्च तक बागला कॉलेज के खेल मैदान में किया जाएगा। महोत्सव के आयोजन स्थल पर वैरिकेडिंग, प्रवेश, निकास, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय कैंप, प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
Hathras Mahotsav from 24 to 28 March
महोत्सव प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में 24 मार्च से शुरू होने वाले हाथरस महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक ढंग से आयोजित कराए जाने की तैयारियों को लेकर डीएम अर्चना वर्मा ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यक्रम में भक्ति एवं आस्था के कार्यक्रम करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम अर्चना वर्मा ने कहा कि हाथरस महोत्सव का आयोजन 24 से 28 मार्च तक बागला कॉलेज के खेल मैदान में किया जाएगा। संबंधित विभागीय अधिकारीगण आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम आयोजन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने पर्यटन विभाग को निर्देश देते हए कहा कि आयोजित होने वाले महोत्सव से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए।
विज्ञापन


महोत्सव के आयोजन स्थल पर वैरिकेडिंग, प्रवेश, निकास, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय कैंप, प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को महोत्सव आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में ब्रज की संस्कृति की झलक के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कलाकारों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कराए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed