{"_id":"64764be4e762737e2d027504","slug":"winds-of-devotion-in-the-temples-on-ganga-dussehra-hathras-news-c-56-1-sali1016-503-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गंगा दशहरा पर देवालयों में बही भक्ति की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गंगा दशहरा पर देवालयों में बही भक्ति की बयार
विज्ञापन
सर्वधर्म आश्रम पर शरबत बांटते लोग
- फोटो : Samvad
गंगा दशहरा का पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से शाम तक देवालयों में भक्ति की बयार बही। काफी श्रद्धालु गंगा घाटों के लिए रवाना हुए। आस्था की डुबकी लगाने के साथ दान-पुण्य किया। कुछ लोगों ने शहर के अलीगढ़ रोड स्थित नहर में भी डुबकी लगाई। मंदिरों में भव्य शृंगार के साथ पूजा अर्चना की गई। कुछ स्थानों पर शरबत की प्याऊ लगाने के साथ प्रसाद वितरण किया गया। शाम को मंदिरों में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भजन कीर्तन किया।
गंगा घाटों के लिए दौड़ी बसें
हाथरस। इस बार गंगा दशहरा पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए रोडवेज द्वारा गंगाघाटों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। हरिद्वार और राजघाट सहित सभी गंगाघाटों के लिए रोडवेज द्वारा अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया ंगया । यात्रियों की संख्या के आधार और बसें लगाई गई। दशहरा पर्व पर गंगा घाटों के लिए करीब एक दर्जन बसें लगाई गई। श्रद्धालु हरिद्वार, राजघाट, सोरों, कछला, नरौरा आदि घाटों के लिए रवाना हुए।
खूब हुई पतंगबाजी
गंगा दशहरा पर युवाओं द्वारा पतंगबाजी भी की गई। सुबह से लोग छतों पर पतंगबाजी में व्यस्त रहे। पेच लड़ाने के साथ वो काटा की गूंज सुनाई देगी। ढोल-नगाड़ों पर युवा थिरकते नजर आएंगे। शहर के दिल्ली वाला चौक, घंटाघर, पत्थर बाजार आदि स्थानों पर पतंग, मांझा व चरखी खरीदने वालों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
सत्संग और प्रसादी का हुआ आयोजन
हाथरस। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मानव उत्थान सेवा समिति के बैनर तले सर्वधर्म आश्रम गंग नहर पुल महात्मा श्री सुखिया नन्द द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग प्रवचन के दौरान गंगा दशहरा के पावन पर्व का महत्व समझाते हुए भागीरथ के तप और भगवान शंकर की महिमा को महात्मा ने विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान कुशल सोनी होटल पर शरबत एवं भंडारा प्रसादी का वितरण कराया गया। जिसमें भक्तों व राहगीरों ने प्रसादी को ग्रहण किया। इस मौके पर हरवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, बलवीर सिंह, श्यामबीर सिंह, महावीर सिंह, धर्मवीर सिंह, रामपाल गुप्ता, ऋषि कुमार शर्मा, आदि मौजूद रहे।