फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Will strengthen farmers with cooperatives

सहकारिता से किसानों को मजबूत बनाएंगे

Thu, 07 Sep 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 07 Sep 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Will strengthen farmers with cooperatives
मेला - फोटो : Amar Ujala
प्रदेश के श्रम और सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सहकारिता एवं पंचायतराज का  उद्देश्य क्षेत्र के किसानों एवं आम आदमी को सीधे सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करना है। इस दिशा में सार्थक कदम उठाने के लिए ही इस प्रकार के सम्मेलन आदि का आयोजन होता है। यह सम्मेलन भी इस दिशा में काफी महत्वपूर्ण है।  
विज्ञापन


मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में गुरुवार को आयोजित सहकारिता और पंचायतराज सम्मेलन का मौर्य ने बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। उन्होंने जिले में श्रमिकों का पर्याप्त पंजीकरण नहीं होने को चिंताजनक बताया और कहा कि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों को कैसे मजबूत किया जाए। पंचायतराज के माध्यम से ग्राम पंचायतों को कैसे स्वावलंबी बनाया जाए, इस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। 
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सहकारिता का उद्देश्य खेती-किसानी करने वाले किसानों को समय से खाद बीज की उपलब्धता कराना है। इस दिशा में किसानों के हित में जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा, जबकि ग्राम पंचायतों में हम पहले से ही जिले में स्वच्छता मिशन के तहत 31 दिसंबर तक सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ करने के लिए अभियान चला रहे हैं। इस अभियान में ग्राम पंचायत की अन्य आधारभूत समस्याओं का समाधान किया जाना भी हमारा लक्ष्य है। उन्होंने किसानों की ऋण मोचन योजना का समारोह पूर्वक लाभ पहुंचाने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद राजेश दिवाकर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, पूर्व विधायक सुरेशप्रताप गांधी, सहित सभी अतिथियों का सम्मेलन संयोजक राजेश सिंह गुडडू और सह संयोजक चौधरी धर्मवीर सिंह ने फूलमालाएं पहनाकर प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। सम्मेलन में प्रेमपाल सोलंकी, बृजेश चौहान, रामू कुशवाहा, अनुराग अग्निहोत्री, सोमेंद्र सिंह प्रधान, विष्णु सेंगर प्रधान, सतेंद्र सिंह, हरी वार्ष्णेय, गौरव प्रताप सिंह, प्रेम सिंह कुशवाहा, मदन फौजी, बौबी प्रधान, बबलू प्रधान आदि मौजूद थे। सम्मेलन में जिले भर से ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं क्षेत्रीय सहकारी सिमितियों के अध्यक्ष व सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed