फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Will now examine dengue larvae

अब होगी डेंगू के लार्वा की जांच

Tue, 13 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Tue, 13 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Will now examine dengue larvae
मच्‍छर - फोटो : Desk
अलीगढ़ में 14 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिलने के बाद अब हाथरस में भी विभिन्न स्थानों पर डेंगू के लार्वा की जांच और परीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए सीएमओ द्वारा बुधवार को जांच टीम भी गठित की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर फॉगिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


सितंबर माह में जिलेभर में संक्रामक रोगों का प्रकोप है। बुखार महामारी की तरह फैल रहा है। इस बुखार की चपेट हर उम्र के लोग आ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग को अभी तक जिले में डेंगू का कोई भी रोगी नहीं मिला है, लेकिन अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम को जिस तरह से 14 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला है, उससे स्थानीय स्तर पर अधिकारी भी सचेत हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि वह भी अलीगढ़ की तरह हाथरस जिले में विभिन्न स्थानों पर डेंगू के लार्वा की जांच कराएंगे। इसके लिए टीम का गठन भी किया जाएगा। घरों में कूलर, फ्रिज, बर्तन में भी डेंगू के लार्वा की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कहीं भी डेंगू का लार्वा मिलता है तो उसे मौके पर ही नष्ट कराया जाएगा और लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही जिन स्थानों पर अधिक मच्छर पनपते हैं, उनको चिह्नित कर वहां फॉगिंग कराई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed