{"_id":"681914ccd0472e6b7704882d","slug":"will-not-give-land-at-any-cost-for-green-field-express-hathras-news-c-56-1-sali1016-131106-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस के लिए किसी कीमत पर नहीं देंगे जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस के लिए किसी कीमत पर नहीं देंगे जमीन
Tue, 06 May 2025 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 06 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन की किसान पंचायत का आयोजन सोमवार को क्षेत्र के गांव गोविंदपुर के निकट वैद्य कोल्ड स्टोर खंदौली के परिसर में हुआ। इसमें अलीगढ़ से लेकर आगरा तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस के निर्माण के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही भू अधिग्रहण की प्रक्रिया का विरोध किया गया। किसानों ने एक स्वर में कहा कि वह अपनी जमीन किसी कीमत पर एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए नहीं देंगे।
पंचायत में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन रूपी मां को खरीद रही हे। जितनी भी सरकारें रही हैं, किसी ने किसानों का भला नहीं किया है। यदि आप संगठित नहीं रहे तो आपकी जमीन आपके पास नहीं रहेगी। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का पूरे प्रदेश में आंदोलन जारी है।
चंद्रेश चौधरी ने कहा कि भू अधिग्रहण के संबंध में पहले किसानों को कोई जानकारी नहीं दी गई। अब शासन-प्रशासन के लोग किसानों के पास जा रहे हैं कि आपकी जमीन अधिग्रहित हो चुकी है, मुआवजा ले लो और खाता संख्या दे दो, लेकिन किसी भी किसान को मुआवजा नहीं लेना है। हमें अपनी जमीन की कीमत नहीं लगानी है। पंचायत में चौधरी डूंगर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मलखान सिंह, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रेश चौधरी, जिलाध्यक्ष सत्यदेव पाठक, जिला उपाध्यक्ष मंगलेश यादव, राकेश यादव, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।