{"_id":"64a9b216e0a087e5620a2974","slug":"will-go-on-hunger-strike-today-for-road-construction-hathras-news-c-2-1-ali1027-160762-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सड़क निर्माण की मांग को आज करेंगे भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सड़क निर्माण की मांग को आज करेंगे भूख हड़ताल
Sun, 09 Jul 2023 12:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
जलेसर रोड भिलोखरी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग। संवाद
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 वें दिन राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना के नेतृत्व में हाथरस-जलेसर रोड के चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण की मांग को लेकर जलेसर रोड स्थित भिलोखरी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। भारी वर्षा होने पर भी प्रदर्शनकारी धरने पर डटे रहे। उन्होंने सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाए। जनप्रतिनिधि की उदासीनता के खिलाफ प्रदर्शनकारियों में नाराजगी दिखाई दी।
प्रदर्शनकारियों ने नौ जुलाई से 24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों ने इस जायज धरना मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो जल्द ही क्रमिक हड़ताल को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर नितिन सिंह शेखावत, हरेंद्र सिंह सिसोदिया, सतेंद्र सिंह बॉर्डर वाले, अशोक परमार अध्यक्ष, देवेंद्र तोमर, परीक्षित सिंह सिसोदिया, उदयवीर सिंह, अमर सिंह, प्रदीप सिंह सिसोदिया, किशनपाल सिंह, जसवीर सिंह, सुग्रीव सिंह सिसोदिया, सत्यपाल सिंह, अनिरुद्ध राणा, विष्णुदत्त, हिमांशु जादौन, भानुप्रताप सिंह, रामसेवक शर्मा आदि मौजूद थे।