फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Will be assigned to one of three little fairy

तीन में किसी एक को सौंपी जाएगी नन्ही परी

Sun, 31 Jan 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। अलीगढ़ रोड पर शुक्रवार को नहर के निकट बैग के अंदर पड़ी मिली बच्ची लगातर तीसरे दिन भी पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती रही। नगला सिंगी की महिला ने ही इस बच्ची को दुग्धपान कराया। चिकित्सक भी समय-समय पर बच्ची के स्वास्थ्य का जायजा लेते रहे। 

विज्ञापन

लावारिस अवस्था में मिली इस बच्ची को गोद लेने के लिए शनिवार के बाद रविवार को भी जिला अस्पताल में काफी लोगों की भीड़ उमड़ी, लेकिन इस बच्ची को अस्पताल में ही भर्ती रखा गया। शनिवार को तहसील परिसर में बाल संरक्षण समिति ने 11 लोगों के साक्षात्कार लिए थे। रविवार को भी यही प्रक्रिया जारी रही। समिति ने रविवार को भी इस बच्ची को सुपुर्दगी में देने के लिए कलेक्ट्रेट में करीब 15 लोगों के साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार के बाद समिति ने तीन लोगों का चयन किया और इन तीनों के घर जाकर यह चेक किया कि यह लोग इस बच्ची के लालन पालन के काबिल हैं भी या नहीं। वहां का माहौल कैसा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. रामप्रवेश ने बताया कि चयनित किए गए तीन लोगों में से किसी एक को सोमवार की शाम तक बच्ची को चार माह की सुपुर्दगी में दे दिया जाएगा। उसके बाद जिला जज ही इस मामले में कोई अंतिम निर्णय लेंगे। 

विज्ञापन

दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए 

हाथरस। पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवतोष मिश्र ने कहा कि प्रशासन को बैग में मिली नवजात कन्या प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रुक सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed