फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wife stabbed and injured

Hathras News: पत्नी को चाकू मारकर किया घायल

Tue, 06 May 2025 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 06 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Wife stabbed and injured
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाई के नगला में पत्नी अर्चना ने शराबी पति को शराब पीने से रोका तो गुस्साए पति सुरेश ने पत्नी के पेट में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया। घायल महिला ने बताया कि पति शराब पीता है। सोमवार को वह शराब पीकर आया और उसे गालियां देना लगा। उसने कहा कि बेटी की शादी करनी है तो पति ने गाली देते हुए कहा कि यदि उसने बेटी की शादी की तो वह उसे भी उसकी ससुराल में भेज देगा। उसने डर से कमरा बंद कर लिया और जब कमरा खोलकर बाहर आई तो पति ने उसके पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed