फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wife donates liver to save husband

Karva Chauth: सुहाग को बचाने के लिए खुद की जिंदगी लगाई दांव पर, शिखा ने पति के लिए किया यह

Fri, 10 Oct 2025 01:28 AM IST
चमन शर्मा विनीत चौरसिया, अमर उजाला, हाथरस
विनीत चौरसिया, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Oct 2025 01:28 AM IST
सार

शिखा कहती हैं पति का जीवन ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। भगवान ने मुझे हिम्मत दी कि मैं उनका जीवन बचा सकी। करवा चौथ के अवसर पर यह जोड़ा अब न सिर्फ एक पर्व मना रहा है, बल्कि प्यार, त्याग और समर्पण का प्रतीक बन गया है।

विज्ञापन
Wife donates liver to save husband
शिखा व हिमांशु गुप्ता - फोटो : स्वयं

विस्तार

हैपेटाइटिस-बी के संक्रमण से पति की जिंदगी रोजाना कम होती जा रही थी, लिवर 80 फीसदी खराब हो गया, नौकरी भी छूट गई लेकिन शिखा ने हार नहीं मानी सबसे पहले अपना लिवर डोनेट कर पति को मौत के मुंह से बाहर खींच लाई, फिर काम-धंधे में मदद कर जिंदगी की गाड़ी को दौड़ाने में मदद की। 

विज्ञापन


हाथरस शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी हिमांशु गुप्ता की तबीयत वर्ष 2019 में अचानक बिगड़ गई थी। जांच में हैपेटाइटिस-बी संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके कारण उनका लिवर 80 प्रतिशत तक खराब हो गया था। हालत लगातार बिगड़ रही थी, इलाज के दौरान उन्हें हैदराबाद में अपनी नौकरी भी छोड़नी पड़ गई। पति की बिगड़ती हालत देखकर उस समय करीब 45 साल की रहीं शिखा ने सुहाग को बचाने के लिए बेझिझक अपनी जान की परवाह किए बिना लिवर डोनेट करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


हिमांशु ने बताया कि यह ऑपरेशन जोखिम भरा था, लेकिन शिखा की हिम्मत और सकारात्मक सोच से ट्रांसप्लांट सफल रहा। पति की नौकरी छूटने के बाद काम-धंधे को नये सिरे से चलाने में मदद की। दंपती अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। शिखा कहती हैं पति का जीवन ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। भगवान ने मुझे हिम्मत दी कि मैं उनका जीवन बचा सकी। करवा चौथ के अवसर पर यह जोड़ा अब न सिर्फ एक पर्व मना रहा है, बल्कि प्यार, त्याग और समर्पण का प्रतीक बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed