फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wife commits suicide by hanging due to dispute with husband

पति से विवाद होने पर पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 30 Jun 2021 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Wife commits suicide by hanging due to dispute with husband
महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला दखल में पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने मंगलवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान कस्बा के लोगों ने महिला की पुत्री के नाम दो लाख रुपये की एफडी, पुत्रों के नाम पैतृक जमीन का 1/5 भाग नाम किए जाने के साथ साथ तीनों बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्चा किए जाने की शर्त पर राजीनामा कराया गया।
विज्ञापन

आशा पत्नी हरिओम ने गृह क्लेश से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार की रात्रि को घटना की जानकारी मिलते ही मृतक महिला आशा के मायके पक्ष के लोगों ने मोहल्ला दखल में हरिओम के घर पर पहुंचकर महिला के शव को देखते हुए घटना की जानकारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह को दी। पुलिस ने आशा के परिजनों की तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मोहल्ला में शव का अंतिम संस्कार होने तक शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed