{"_id":"647372041bb1915c610802be","slug":"wife-accuses-husband-of-selling-drugs-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पति पर नशीले पदार्थ बेचने का पत्नी ने लगाया आरोप, घसीटते हुए घर से निकालने पर दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पति पर नशीले पदार्थ बेचने का पत्नी ने लगाया आरोप, घसीटते हुए घर से निकालने पर दी तहरीर
Sun, 28 May 2023 08:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 28 May 2023 08:53 PM IST
सार
पत्नी का आरोप है कि उनका पति नशीले पदार्थ का सेवन करता है और चोरी-छिपे व्यापार भी करता है। नशे में आए-दिन वह उसकी बेटी और उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन
सादाबाद थाना
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने पति के खिलाफ नशीले पदार्थ का व्यापार करने, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
पत्नी का आरोप है कि उनका पति नशीले पदार्थ का सेवन करता है और चोरी-छिपे व्यापार भी करता है। नशे में आए-दिन वह उसकी बेटी और उसके साथ मारपीट करता है। पति की इन हरकतों के चलते होली पर उसके सास-ससुर और देवर घर छोड़कर चले गए थे। 28 मई को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह घरेलू कामकाज कर रही थी।
विज्ञापन
तभी पति ने गाली-गलौज की और उसे पीटा। उसे घसीटते हुए घर से निकाल दिया और दोबारा लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसे काफी चोटें आई हैं और वह लहूलुहान हो गई। महिला ने चिकित्सकीय परीक्षण कराकर पति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन