फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sasni Shivdham Colony Three Cars caught Fire

सासनी: लेनदेन विवाद में तीन कारों में लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, चप्पल से हुई आरोपी की पहचान

Tue, 27 Oct 2026 01:46 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 27 Oct 2026 01:46 PM IST
सार

धमकी देने के बाद रविवार देर रात करीब ढाई बजे आरोपी ने कारों पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। इन कारों में स्कार्पियो एन, स्कार्पियो और बलेनो शामिल थीं। वारदात को अंजाम देकर भागते समय आरोपी की चप्पलें मौके पर छूट गईं, जिससे उसकी पहचान हुई।

विज्ञापन
Sasni Shivdham Colony Three Cars caught Fire
जली कार, आरोपी की छूटीं चप्पलें - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी की शिव धाम कॉलोनी में रविवार देर रात रुपये के लेन-देन के विवाद में तीन कारों में आग लगा दी गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित महिला ममता यादव ने अपने भाई के दोस्त पर आग लगाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


ममता यादव ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिवम सिंह उनके छोटे भाई नकुल यादव का दोस्त है। उनके बीच पांच लाख रुपये का लेन-देन हुआ था। इसमें से साठ हजार रुपये बैंक खाते से वापस किए जा चुके थे। शेष राशि नवंबर के अंत तक चुकाने की बात तय हुई थी। रविवार दोपहर शिवम सिंह, उसके पिता योगेंद्र पाल सिंह और मौसेरा भाई छोटू उर्फ अश्वनी सिंह ममता के घर पहुंचे। उन्होंने ब्याज जोड़कर तुरंत 28 लाख रुपये की मांग की। ममता की असमर्थता जताने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


धमकी देने के बाद रविवार देर रात करीब ढाई बजे आरोपी ने कारों पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। इन कारों में स्कार्पियो एन, स्कार्पियो और बलेनो शामिल थीं। वारदात को अंजाम देकर भागते समय आरोपी की चप्पलें मौके पर छूट गईं, जिससे उसकी पहचान हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु माथुर ने कहा कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed