{"_id":"648f53d86b6cadca77013524","slug":"why-is-the-municipal-handpump-the-most-expensive-rising-question-hathras-news-c-2-1-mrt1037-145216-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नगर पालिका का हैंडपंप सबसे महंगा क्यों ? उठ रहा सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नगर पालिका का हैंडपंप सबसे महंगा क्यों ? उठ रहा सवाल
Mon, 19 Jun 2023 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:28 AM IST
सार
नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक में पुराने खराब इंडिया मार्का टू हैंडपंपों को रिबोर कराने और नवीन इंडिया मार्का टू नल लगाने हेतु प्रस्ताव रखा गया था। 200 रिबोर योग्य इंडिया मार्का हैंडपंपों के लिए 1,45,77,600 रुपये का बजट रखा गया।
विज्ञापन
शहर के गढ़ी तमना में लगा हैंडपंप
- फोटो : samvad
विस्तार
लोगों की प्यास बुझाने के लिए नगर पालिका हाथरस पानी की तरह पैसा बहाने जा रही है। एक नया हैंडपंप 81996 रुपये में और खराब हैंडपंप को रिबोर कराने में 72888 रुपये हाथरस नगर पालिका खर्च करेगी। यह लागत पिछले बोर्ड द्वारा इस कार्य पर खर्च की गई रकम से करीब 30000 रुपये अधिक है, जिसके चलते बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर हंगामा भी हुआ। ग्राम पंचायतों में लग रहे हैंडपंपों से भी यह लगभग दोगुनी है। इसके चलते सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नगर पालिका का हैंडपंप महंगा क्यों है।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक में पुराने खराब इंडिया मार्का टू हैंडपंपों को रिबोर कराने और नवीन इंडिया मार्का टू नल लगाने हेतु प्रस्ताव रखा गया था। 200 रिबोर योग्य इंडिया मार्का हैंडपंपों के लिए 1,45,77,600 रुपये का बजट रखा गया। प्रति हैंडपंप रिबोर पर 72,888 रुपये खर्च होंगे। 70 हैंडपंप लगाने पर 57,39,720 रुपये खर्च होंगे। इसका सभासदों ने बैठक में ही विरोध किया था और कहा था कि जब नए हैंडपंप लगाने और रिबोर कराने के खर्च में अधिक अंतर नहीं है तो नया ही क्यों नहीं लगाया जाए।
विज्ञापन
दूसरे पुरानों की लागत बहुत अधिक है, उसमें तो अधिकांश सामग्री भी पुरानी ही इस्तेमाल होती है। रिबोर की दर कम की जाए या फिर नया ही लगवाया जाए। इनकी दरों में बाजार मुकाबले बहुत अधिक अंतर है। पिछले कार्यकाल में करीब 51 हजार रुपये में नया हैंडपंप और करीब 41 हजार रुपये में हैंडपंपों को रिबोर कराया गया था। विरोध के बावजूद दरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में आधी कीमत में लग रहा हैंडपंप
ग्राम पंचायतों में अधिकतम 40 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक 160 फीट बोरिंग के हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। हैंडपंप रिबोर 30 हजार में हो रहे हैं।
Hathras News: नगर पालिका का हैंडपंप सबसे महंगा क्यों ? उठ रहा सवाल
सामान्य व्यक्ति प्राइवेट में एक इंडिया मार्का नल अपने में घर लगवाता है तो उसकी कीमत अधिकतम 30 हजार रुपये 120 फुट की बोरिंग पर आती है। अगर वह 160 फुट बोरिंग के साथ नल लगवाता है तो उसकी कीमत अधिकतम 40 हजार रुपये रहती है।
पिछले कार्यकाल में लगभग 40 हजार में रिबोरिंग और 51 हजार में नए हैंडपंप इंडिया मार्का लगाए गए थे। बोर्ड बैठक में आए प्रस्ताव में पुरानी दरों की जिक्र नहीं किया गया। न ही यह बताया गया कि दर बढ़ने की वजह क्या है। रिबोर में अधिकांश सामग्री पुरानी ही प्रयोग होती है।प्रस्तावों को घुमाकर प्रस्तुत किया गया। -सुनील अग्निहोत्री, वार्ड नंबर 34 , सभासद
प्रस्ताव में जिन कीमतों का निर्धारण इंडिया मार्का टू नवीन और रिबोर के किया गया है। वह सभी दरें शासन और जल निगम द्वारा निर्धारित हैं। हमारे द्वारा उन दरों में कुछ नहीं किया जा सकता है। जो भी दरें निर्धारित होती हैं, वह सामग्री की गुणवत्ता के हिसाब से तय की जाती हैं। इसके लिए उच्च स्तर पर टीमें बैठी हुई हैं -।हर्ष वर्धन, जेई, नगर पालिका हाथरस
नया हैंडपंप
81,996 रुपये में नगर पालिका हाथरस लगाएगी
57,39,720 रुपये से हाथरस में लगेंगे 70 नए हैंडपंप
51,000 हजार रुपये में पिछले बोर्ड ने लगाया था
50 हजार रुपये में ग्राम पंचायतों में लग रहा है
40 हजार रुपये में निजी तौर पर लग रहा है एक हैंडपंप
हैंडपंप रिबोर
- 1,45,77,600 रुपये खर्च करेगी पालिका 200 हैंडपंप रिबोर कराने पर
- 72888 रुपये खराब पड़े एक हैंडपंप पर खर्च करेगी नगर पालिका
- 41000 रुपये खर्च किए गए थे पिछले बोर्ड ने हैंडपंप रिबोर कराने पर
- 30000 रुपये में ग्राम पंचायतों में रिबोर कराया जा रहा एक हैंडपंप