{"_id":"63da7b1607097c36901d5e3d","slug":"when-the-married-woman-disappeared-the-relatives-threatened-her-the-middleman-consumed-poison-hathras-news-c-2-1-33858-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विवाहिता के गायब होने पर परिजनों ने धमकाया, बिचौलिए ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विवाहिता के गायब होने पर परिजनों ने धमकाया, बिचौलिए ने खाया जहर
Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में विवाहित महिला के गायब होने पर परिजन बिचौलिये को धमकी देने लगे। इससे क्षुब्ध होकर बिचौलिये ने जहर खा लिया। तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बिहार की रहने वाली एक महिला के साथ शादी कराई थी। आरोप है कि महिला को ससुराल वाले तंग करने लगे। इस पर विवाद होने लगा। काफी समझाने पर भी मामला शांत नहीं हुआ तो एक दिन तंग आकर महिला अपने मायके चली गई।
अब महिला के ससुराल वाले उसे वापस बुलाए जाने के लिए बिचौलिये पर दबाव बनाने लगे। कई दिनों से इसको लेकर परेशान बिचौलिये ने मंगलवार की सुबह गुस्से में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।