फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   When Himanshu recited 100 and Dev recited till 220

प्रतिभा: जब हिमांशु ने 100 और देव ने सुनाए 220 तक पहाड़े, सब सुनकर रह गए चकित

Mon, 27 Mar 2023 09:08 PM IST
चमन शर्मा रवि शर्मा, अमर उजाला, हाथरस
रवि शर्मा, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 Mar 2023 09:08 PM IST
सार

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव करील में एसपीएस रेजिडेंशियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरसान के सौजन्य से ओपन वर्ड मीनिंग राइटिंग व टेबल ओरल आस्किंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हिमांशु ने 100 और देव ने 220 तक पहाड़े सुनाए।

विज्ञापन
When Himanshu recited 100 and Dev recited till 220
हिमांशु ठाकुर और देव ने सुनाए 220 तक पहाड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चों को अधिकतर दो से लेकर 20 तक के पहाड़े याद होते हैं। अगर कोई बच्चा 30, 40, 50 नहीं 100 और 220 तक पहाड़े सुना दे, तो आप भी चकित हो जाएंगे। ऐसा ही मुरसान के गांव करील में हुआ, जब एक प्रतियोगिता में एक बच्चे ने 100 और दूसरे बच्चे ने 220 तक पहाड़े बिना रूके सुना दिए। इतने तक पहाड़े सुनकर सभी दांतों तले ऊंगली दबाने लगे।

विज्ञापन


एसपीएस रेजिडेंशियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरसान के सौजन्य से ओपन वर्ड मीनिंग राइटिंग व टेबल ओरल आस्किंग प्रतियोगिता
विज्ञापन


हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव करील में एसपीएस रेजिडेंशियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरसान के सौजन्य से ओपन वर्ड मीनिंग राइटिंग व टेबल ओरल आस्किंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हिमांशु ने 100 और देव ने 220 तक पहाड़े सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ग्रुपों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में लगभग 80 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें एसपीएस स्कूल के कक्षा पांच के छात्र हिमांशु ठाकुर ने 100 तक व कक्षा एक के छात्र देव चौधरी ने 220 तक पहाड़े सुनाए। प्रतियोगिता का परिणाम 30 मार्च को घोषित किया जाएगा।

इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर सीवी सिंह ने बताया कि दो अप्रैल को एक विशाल जीके ओलंपियाड का आयोजन एसपीएस कैंपस में होने जा रहा है। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय को 3100, 2100 व 1100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।  इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य के एल सिंह, रवि शर्मा, विष्णु सिंह, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अजय कुमार, संजय सिंह, मनवीर सिंह, गुड्डू, पुष्पी डीलर, पंजाबी पोनियां आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed