{"_id":"63b6e0f0d7a2bf21e121b074","slug":"when-get-pm-kisan-samman-nidhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Samman Nidhi: आखिर कब मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि, किसान पूछ रहे यही सबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Kisan Samman Nidhi: आखिर कब मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि, किसान पूछ रहे यही सबाल
Thu, 05 Jan 2023 08:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 08:08 PM IST
सार
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हाथरस में करीब 1.90 लाख किसानों को इसका लाभ दिया जा रहा है। योजना के लाभ से वंचित सैकड़ों किसान योजना के शुरू होने से लेकर अब तक योजना का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए किसान इन दिनों तहसीलों में लगने वाले शिविरों में भटक रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कई किसान ऐसे हैं, जो शुरू से ही योजना का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, पर सिवाय आश्वासन के इन किसानों को कुछ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में करीब 1.90 लाख किसानों को इसका लाभ दिया जा रहा है। योजना के लाभ से वंचित सैकड़ों किसान योजना के शुरू होने से लेकर अब तक योजना का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
कुछ किसानों की ई केवाईसी न होने के कारण निधि की किस्त बंद हो गई हैं। इसे लेकर लगातार आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इस कारण इन शिकायतों की संख्या को कम करने के लिए तहसील स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अब इन किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए तहसील पर ई केवाईसी आदि प्रक्रिया को कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना जब से शुरू हुई है, तब से इसके तहत आज तक एक भी किस्त प्राप्त नहीं हुई है। अब फिर से तहसील में शिकायत दर्ज कराई है। -मंगल सिंह, फुस्करा
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आवेदन किया था। आवेदन के बाद निधि न आने पर कृषि विभाग सहित कई कार्यालयों में चक्कर लगाए हैं, लेकिन अभी तक निधि शुरू नहीं हो सकी है। -वासुदेव, कटैला